यूपी चुनाव 2022: पहले चरण का मतदान खत्म, 11 जिलों में करीब 60 फीसदी मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण का मतदान गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। इस दौरान आंकड़े जो सामने आए हैं उसके अनुसार, शाम 6 बजे तक यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मतदान शामली में हुआ। इस दौरान रालोद के अध्यक्ष जयंत यादव चुनाव प्रचारों में व्यस्त होने के चलते शाम 6 बजे तक मथुरा में अपना वोट नहीं डाल पाए। इसके साथ ही पहले चरण में कई स्थानों पर ईवीएम मशीनों के खऱाब होने की बात सामने आई। वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से ही निष्पक्ष चुनाव करवाने की बात कह डाली।

शाम 5 बजे तक कहां कितने पड़ा वोट

– बुलंदशहर में 5 बजे तक 60.5% मतदान

– मेरठ में 5 बजे तक 55.70% मतदान हुआ

– आगरा में 5 बजे तक 56.62% हुआ मतदान

– बागपत में 5 बजे तक 61.30% मतदान

– मुजफ्फरनगर में 5 बजे तक 62.09% मतदान

– नोएडा में 5 बजे तक 53.48% मतदान हुआ

– शामली में 5 बजे तक 61.75% मतदान हुआ

– अलीगढ़ में 5 बजे तक 57.25% हुआ मतदान

– गाजियाबाद में 5 बजे तक 55.31% मतदान हुआ

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.