सात फेरों से पहले जेल: वर पक्ष को चाहिए थी अफसर बहू, प्यार में पागल लड़की बन गई BSF की फर्जी असिस्टेंट कमांडेंट

नई दिल्ली। एक पुरानी कहावत है कि इश्क और जंग में सब जायज है। इश्क के जुनून में डूबी 22 साल की सनमति क्षिप्रे ने शायद इसका मतलब समझने में थोड़ी सी चूक कर दी और अब वह जेल में है। दरअसल सनमति ग्वालियर के एक बैंक कर्मचारी से प्यार करती है। उससे हर हाल में शादी करने के लिए सनमति ने बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में असिस्टेंट कमांडेंट का फर्जी जॉइनिंग लेटर घर पर ही बना डाला। उसे अपनी यह हरकत प्यार में जायज लगी। इसकी वजह यह थी कि लड़के के घर वालों को अफसर बहू चाहिए थी। सनमति ने तो सोचा था कि शादी होने के बाद वह सब बता देगी। पर मामला उलटा पड़ गया। शादी से पहले ही उसके भावी ससुराल वाले उसकी जॉइनिंग कराने बीएसएफ अकादमी ले गए, वहां उसकी पोल खुल गई। अफसरों ने पुलिस बुलाकर उसे फ्रॉड केस में गिरफ्तार करा दिया। सनमति महाराष्ट्र की रहने वाली है। उसे ग्वालियर के डबरा के रहने वाले बैंक कर्मचारी से प्यार है। वह उससे शादी भी करना चाहती थी। लड़का महाराष्ट्र के कोल्हापुर में ही जॉब करता है। लेकिन जब सनमति को पता चला कि लड़के की फैमिली को अफसर बहू चाहिए थी, तो उसने अपना प्यार पाने की खातिर एक झूठी कहानी गढ़ी। उसने इंटरनेट से कुछ पुराने जॉइनिंग लेटर निकाले। उनमें हेरफेर कर बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में असिस्टेंट कमांडेंट का फर्जी जॉइनिंग लेटर घर पर ही बनाया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सात फेरों से पहले सनमति को जेल जाना पड़ गया।

लेटर पर जिस ऑफिसर के साइन, वे 2012 में हो चुके रिटायर
सनमति 21 फरवरी को बीएसएफ अकादमी टेकनपुर (ग्वालियर) में लेटर लेकर असिस्टेंट कमांडेंट की ट्रेनिंग लेने पहुंची थी। वहां जैसे ही उसने अपना जॉइनिंग लेटर दिया तो ट्रेनिंग ऑफिसर अपनी सीट से उठ खड़े हुए। दरअसल, लेटर पर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल बीएसएफ डीके उपाध्याय के सिग्नेचर थे लेकिन वे तो 2012 में ही रिटायर हो चुके थे। इस फर्जीवाड़े का पता चलते ही बीएसएफ ऑफिसर ने पुलिस बुला ली। पहले तो लड़की पुलिस को गुमराह करती रही। उसने पुलिस को बताया कि कोल्हापुर में एक व्यक्ति ने उससे ढाई तोला सोना और 20 हजार रुपए लेकर जॉइनिंग लेटर दिया है। इसकी पड़ताल के लिए पुलिस लड़की को लेकर कोल्हापुर भी पहुंची। वहां वह लेटर देने वाले व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं बता सकी। उससे फिर सख्ती पूछताछ हुई। तब उसने बताया कि यह लेटर उसने ही बनाया है।

ऐसे बनाया था फर्जी लेटर
सनमति ने बीएसएफ से जारी हुई सिलेक्शन लिस्ट को इंटरनेट से निकाला। इसे एडिट कर अपना नाम जोड़ लिया। इसके बाद इंटरनेट से ही जॉइनिंग लेटर कॉपी किया और एडिट सॉफ्टवेयर में यह फाइल सेव कर खुद का नाम और फोटो लगा दी। उसका प्लान था कि शादी होने के बाद वह नौकरी नहीं जाने की बात कहकर लेटर फाड़ देगी।

लड़के की बहन की शादी ने बिगाड़ा खेल
पुलिस को सनमति ने बताया कि उसने फरवरी में जॉइनिंग लेटर बनाया था। सोचा था कि शादी हो जाएगी तो सभी को सब कुछ खुद ही बता देगी, लेकिन इसी बीच उसके ससुरालवालों ने नई शर्त रख दी कि लड़के की बहन की शादी पहले होगी। इधर, लड़के के घरवाले आस-पड़ोस में बता चुके थे कि उनकी होने वाली बहू का सिलेक्शन ठैथ् में हो चुका है।

राजपथ पर कर चुकी है परेड
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया के मुताबिक युवती ने बताया है कि वह एनसीसी कैडेट रही है। उसके पास सी-कैटेगरी का सर्टिफिकेट है। एनसीसी कैडेट रहते हुए वह राजपथ पर परेड भी कर चुकी है। उससे और पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.