







रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तार करके चोरी की गई नौ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सरगना का पता लगाया जा रहा है। यह बाइकें अलग-अलग स्थानों से चुराई गई हैं। पुलिस प्रेस कांफ्रेंस करके पूरे मामले का खुलासा करेगी।




