इंदिरा चौक अब त्रिशूल चौक के नाम से जाना जाएगा

रुद्रपुर। शहर को धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक स्वरूप देने के संकल्प के साथ रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर ‘त्रिशूल’ की स्थापना की के लिए महापौर विकास शर्मा ने आज शाम श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों के साथ मिलकर त्रिशूल चौक का भूमि पूजन किया।

भूमिपूजन के साथ ही इस ऐतिहासिक चौक का नाम ‘त्रिशूल चौक’ रखा जाएगा, जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में की जाएगी। महापौर विकास शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा नगर निगम चुनाव के दौरान वायदा किया गया था कि शहर के प्रमुख चौराहों को धार्मिक प्रतीकों के माध्यम से नई पहचान दी जाएगी। त्रिशूल, डमरू, धर्मचक्र जैसे प्रतीकों को स्थापित कर न केवल धार्मिकता को बढ़ावा दिया जाएगा, बल्कि चौराहों को एक भव्य और सांस्कृतिक स्वरूप भी मिलेगा।

महापौर ने बताया कि यह पहल केवल शहरी सौंदर्यीकरण का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह रुद्रपुर की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक भावनाओं को सम्मान देने का भी प्रयास है। इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर के चौराहों पर धार्मिक प्रतीकों की स्थापना की सार्वजनिक घोषणा की थी, जिसे अब धरातल पर उतारने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

महापौर ने आज शाम वह श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने से पहले श्री अमरनाथ सेवा मंडल के साथ मिलकर त्रिशूल चौक का भूमि पूजन किया। यह केवल एक शुरुआत है, आगे अन्य प्रमुख चौराहों पर भी इसी तरह के धार्मिक प्रतीकों की स्थापना की जाएगी। जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर आगमन पर इस त्रिशूल चौक का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस दिशा में तेज़ी से कार्य किया जा रहा है ताकि जनता से किए गए वायदे समयबद्ध रूप से पूरे किए जा इस मौके पर सुनील ठुकराल अजय चड्ढा मनीष चुग सचिन गुंबर विवेक दीप सिंह पारस चुग कालू नारंग रजनीश बत्ता सुशील नारंग राजन राठौर संदीप मिश्रा प्रमोद शर्मा बिट्टू शर्मा गोपी सागर स्वाति तिवारी रश्मि रस्तोगी मोहन तिवारी राजेश कमरा प्रमोद मित्तल मनीष मित्तल गुलशन छाबड़ा कालू नारंग गोविंद शर्मा करुण गुप्ता विश्वनाथ शर्मा वरुण मुंजाल अंकित नरूला
गौरव जुयाल शेखर जुयाल अमित अरोरा बॉबी मौजूद थे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.