शक के चलते प्रेमी ने की महिला की हत्या

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित ने शक के चलते महिला की हत्या को खौफनाक तरीके से अंजाम दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने महिला को दिए गहने भी चुरा लिए और उसका मोबाइल को तोड़कर नहर में फेंक दिया। जिससे पुलिस उसे पकड़ न सकें।

सीओ सिहानीगेट आलोक दुबे ने बताया कि थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धुू, प्रभात बालियान, संजय कुमार शर्मा, मोहित कुमार की टीम ने मंगलवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी नदीम पुत्र रईस अहमद निवासी कोहिनूर तिराहे के पास धीमरी करुल्ला मुरादाबाद को मंगलवार सुबह नंदग्राम कट से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित मेरठ में जूस बेचने का काम करता है। उन्होंने बताया आरोपित की एक वर्ष पूर्व आश्रम रोड़ दीनदयालपुरी नंदग्राम निवासी सुमन उर्फ आशा देवी से मुलाकात हुई थी। आरोपी नदीम सुमन उर्फ आशा देवी का पूरा खर्च उठाता था। साथ उसका हर माह किराया भी वहीं देता था। मृतिका सुमन उर्फ आशा देवी अपने पति व बच्चों से अलग नंदग्राम में रहती थी। मुलाकात के दौरान दोनों का मिलना-जुलना शुरु हो गया और दोनों में प्रेम संबध बन गये। आरोपी नदीम ने बताया कि एक दो बार जब उसने सुमन को फोन किया तो उसका घंटो बिजी रहता था। उसे शक हुआ कि उसके किसी ओर के साथ भी संबध है।

गत 17 सितंबर की रात को नदीम बैग में कुल्हाडी और सफेद कपड़ा बैग में भरकर सुमन उर्फ आशा देवी के घर नंदग्राम आया। दोनों पहले रात में साथ में बैठकर खाना खाया और उसके बाद सो गये। करीब रात में तीन बजे नदीम उठा और बैग से कुल्हाड़ी निकाल कर सुमन उर्फ आशा देवी के गले पर जोर से वार किया। कुल्हाड़ी लगते ही महिला सुमन उर्फ आशा देवी बेड से नीचे गिर गई। जिसके बाद आरोपित ने फिर उसकी पीठ पर कुल्हाड़ी से वार किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपित ने बताया कि उसे शक था कि उसका किसी और से भी अवैध संबध है। जिसके चलते उनका पूर्व में कई बार झगड़ा भी हुआ है। मना करने के बाद भी जब वह नही मानी तो हत्या कर दी।

थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धुू ने बताया हत्या के बाद आरोपी ने खुद के दिए ज्वैलरी और उसके मोबाइल को भी साथ ले गया। मोबाइल को पत्थर से तोड़कर उसे नहर में फेंक दिया। सुमन उर्फ आशा देवी के शव को साथ में लाए सफेद कपड़े मेें लपेट कर बाइपास रोड पर एक मंदिर के पास झाडिय़ों में छिपा दिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े और ज्वैलरी बरामद की गई है। मृतिका सुमन उर्फ आशा देवी का किसी बात को लेकर अपने पति से झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते वह अपने बच्चे और पति को छोड़कर नंदग्राम में अकेले रह रही थी।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.