विधायक शिव ने बताई पांच प्राथमिकताएं, 43 करोड़ के कार्य हैं गतिमान, दो सड़कों के लिए शासनादेश

रुद्रपुर। आज विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि विधायक बनने महज दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है जिसमे उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ रुद्रपुर क्षेत्र के लोगो कि सेवा करने का प्रयास किया है। ऐसे मे उन्होंने जानकारी दी पिछले दो साल मे 43 करोड़ के कार्य स्वीकृत होकर गतिमान है, जिनमें कुछ कार्य हो गये हैं कुछ टेंडर प्रकिया में हैं।

विधायक शिव अरोरा ने आज प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि बहुत लम्बे समय से चली आ रही मांग बिगवाड़ा से होते हुए दक्ष मार्ग तक जाने वाली सड़क जो पिछले दस साल मे जर्जर हालत में थी, जिसको लेकर अनेक आंदोलन हुए, अब विधायक शिव अरोरा ने इस रोड का शासनादेश करवा दिया है जो अगले दो से तीन मे टेंडर प्रकिया में चली जायेगी। 3.30 किलोमीटर लम्बाई कि रोड है जिसकी लागत 193.89 लाख है। विधायक अरोरा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से अटरिया मंदिर मार्ग होते हुए सिडकुल ढाल तक सतह सुधार व सुदूड़ीकारण कार्य जिसकी लम्बाई चार किलोमीटर है उसका भी शासनादेश हो गया है यह भी टेंडर प्रकिया मे लगने वाला है।
विधायक बोले यह दोनों महत्वपूर्ण मार्ग जिनकी मांग लम्बे असरे थी यह दोनों मार्ग के बनने से बहुत बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विधायक अरोरा ने जानकारी दी, झील से चामुंडा मंदिर सीसी रोड जो 60 फुट चौड़ी होंगी इसका भी शासनादेश कुछ ही सप्ताह में होने जा रहा है।

विधायक शिव अरोरा बोले उन्होंने दो साल के कार्यकाल मे ऐसी ऐसी रोड स्वीकृत हुई है जो पिछले दस साल से जर्जर हालत मे थी।
उन्होंने बताया कि उनकी पांच प्राथमिकता हैं। जिसमे पहली प्राथमिकता रिंग रोड जो 1100 करोड़ कि लागत से बहुत तेज गति से कार्य गतिमान है जो अगले दो साल मे पूरा होकर तैयार हो जायेगा। दूसरी प्राथमिकता नजुल पर बसे लोगों को उनकी भूमिका का मलिकाना हक दिलाने का कार्य किया जिसमें 2600 परिवारों को मालिकाना हक के पत्र सौंप गए। वहीं दूसरे चरण का कार्य अगले एक सप्ताह में प्रारंभ होने जा रहा है। वार्ड गली बस्तियों में कैंप लगाकर इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही। तीसरी प्राथमिकता रुद्रपुर में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण के लिए जमीन चिन्हिकरण का कार्य कर दिया है एक से डेढ़ साल में इसका भी कार्य पूरा करवाने का प्रयास किया जायेगा। वही चौथी प्राथमिकता अगले एक से दो साल में मेडिकल कॉलेज मे कक्षाएं प्रारम्भ हो इसको लेकर हम कार्य कर रहे हैं। पांचवी प्राथमिकता काशीपुर बाईपास का चौड़ीकरण का कार्य भी अगले कुछ माह मे शुरू होने कि संभावना है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हमने दो साल के कार्यकाल हमने पूरी ईमानदारी के साथ जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किया है, उन्होंने कहा हमारी प्रदेश की धामी सरकार लगातार रुद्रपुर मे एक के बाद एक कार्य की सौगात दे रही है। विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट का आभार जताया जिनका सभी योजनाओं व विकास कार्यों मे लगातार सहयोग मिलता आ रहा है।

इस दौरान दर्जामंत्री उत्तम दत्ता , प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व मंडी चेयरमेन के के दास, मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, राधेश शर्मा, सुनील यादव, मयंक कक्कड़, रामकिशन कोली आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.