वार्ड 9 में राजेन्द्र राठौर बने कांग्रेस अध्यक्ष

रुद्रपुर। वार्ड इकाइयों के गठन के अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने वार्ड 9 शिवनगर में आयोजित पार्टी की सभा में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, पार्षद राजेन्द्र सिंह राठौर, पार्षद मोहन खेड़ा कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, भूपेश सोनी एवं दिलीप अधिकारी की मौजूदगी में वार्ड के कांग्रेसजनों की सहमति से वार्ड अध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र सिंह राठौर के नाम की घोषणा की। सभी ने वार्ड अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने वार्डवासियों की समस्याएं भी सुनी।

इस दौरान सभी ने आगामी निकाय चुनाव में वार्ड से पुनः कांग्रेस का पार्षद और मेयर पद पर कांग्र्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

पार्षद मोहन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि नगर निगम भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुका है। शहर की जनता अब बदलाव चाहती है। आने वाले निकाय चुनाव में इस बार कांग्रेस की जीत तय है। उन्होंने वार्डवासियों से कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जुटने का आहवान किया। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि इस बार सभी वार्डों से कांग्रेस का पार्षद जिताने के लिए हर पूरी ताकत झोंकी जायेगी। जो भी मतभेद कार्यकर्ताओं के बीच हैं, उन्हें दूर किया जायेगा और रूठों को मनाने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में भाजपा नेताओं की शहर पर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। सत्यापन के नाम पर जनता को पुलिस परेशान कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा नेताओं की कठपुतली बन चुकी है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस ने कार्यप्रणाली नही सुधारी तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

कांग्रेस नेता भूपेश सोनी ने कहा कि भाजपा वोट की खातिर लोगों को जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। भाजपा की इस मानसिकता को लोग पहचान चुके हैं और उसे सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का बोलबाला है। महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की महिला विरोधी मानसिकता के चलते महिला पहलवानों को अपने मेडल गंगा में बहाने की नौबत आ गई है। महिलाएं आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेंगी। कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ने कहा कि मेयर और नगर निगम प्रशासन भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुके हैं। गरीबों की बस्तियों में लगने वाले पैसे को बिल्डरों की कालोनियों में लगाया जा रहा है। इसके चलते आज आम आदमी को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा नेता जनता को बहला फुसलाकर अपना उल्लू सीधा करते हैं उसके बाद गरीब जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता है। जनता को सोच समझकर आगामी निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। नवनियुक्त वार्ड अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने अपनी नियुक्ति के लिए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उस पर पूरी निष्ठा से काम करेंगे और इस बार निकाय चुनाव में पार्षद की सीट पुनः कांग्रेस की झोली में डालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर अर्जुन विश्वास, मोती राम राठौर, सोहन लाल, नरेश कुमार, सुरेश, विनोद, राजीव, लालता प्रसाद, रामेश्वर, नेत्रपाल, उमा सरकार, संतोष, विनोद, मधु सिकदार, राजू, बालम सिंह, मंगली गौरी, संतोष चौहान, ओकार, हरिराम, जयदेव मिस्त्री आदि समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.