वार्ड 10 में मोहन तरफदार बने कांग्रेस अध्यक्ष

रुद्रपुर। शहर के वार्ड 10 ठाकुरनगर राजा कालोनी में आयोजित सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने आगामी निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया और तैयारी में जुटने का आहवान किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने सभी की सहमति से वार्ड अध्यक्ष पद के लिए मनोज तरफदार के नाम की घोषणा की।

नुक्कड़ सभा में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। दिलीप अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में सभी से राय लेने के बाद वार्ड अध्यक्ष घोषित करते हुए उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नये वार्ड अध्यक्ष मोहन तरफदार की अगुवाई में वार्ड में कांग्रेस मजबूत होगी और आगामी निकाय चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह समय आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का है। हमें मिलकर जनता की आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि आज चारों तरफ भाजपा की दमनकारी नीतियों से हाहाकार मचा हुआ है। गरीबों को उजाड़कर उनके आशियाने छीने जा रहे हैं। ऐसे समय में जो भी कांग्रेस का नेता या कार्यकर्ता घर में बैठा है तो वह निश्चित रूप से जनता के साथ अन्याय कर रहा है। हमें घर से बाहर निकालकर जनता की लड़ाई मजबूती से लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मोहब्बत का पैगाम दे रहे हैं उसी तरह कार्यकर्ताओं को भी आपसी मनमुटाव भुलाकर एकजुट होने की आवश्यकता है।

जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि आज भाजपा देश में वोट की खातिर लोगों को जाति धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। भाजपा की इस मानसिकता को लोग पहचान चुके हैं और उसे सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे है। आज लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। नगर निगम में भ्रष्टाचार सबके सामने हैं। गरीबों की बस्तियों में भाजपा के लोग चुनाव के समय ही नजर आते हैं। ऐसे लोगों को आगामी निकाय चुनाव में सबक सिखाकर मेयर और पार्षद कांग्रेस का चुनना है। पूर्व सभासद एवं कांग्रेस नेता दिलीप अधिकारी ने कहा कि मेयर और नगर निगम प्रशासन भ्रष्टाचार में आकंठ डूब चुके हैं। गरीबों की बस्तियों में लगने वाले पैसे को बिल्डरों की कालोनियों में लगाया जा रहा है। इसके चलते आज आम आदमी को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा की नीतियां गरीबों का दमन कर रही हैं। जनता को सोच समझकर आगामी निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। सभा को कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, कांग्रेस नेत्री उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, सतीश कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर आशा राम गंगवार, रोबन विश्वास, हिमानी, रविकांत, लक्ष्मी अधिकारी, उमा,अंजलि, दिवेश, एमपी मौर्या, जगदीश, दीपू मण्डल, गणेश, विजय पाल मौर्या,अशोक आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.