माता-पिता की हत्या कर 13 साल की बेटी हुई फरार

टाटानगरी के रूप में मशहूर झारखंड के जमशेदपुर में आज डबल मर्डर की एक घटना से सनसनी फैल गई। इस दोहरे हत्याकांड में मरने वालों की पहचान पति-पत्नी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस बीच शुरुआती जानकारी के अनुसार इस डबल मर्डर केस का आरोप मरने वालों की 13 साल की बेटी पर लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वो फरार है।

जमेशदपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार टेल्को थाना क्षेत्र के मंडल बस्ती में स्थित एक घर में पति-पत्नी की लाश मिली। दोनों के शव खून से लथपथ थे। जब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मंडल बस्ती निवासी भूपेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी सविता देवी के रूप में हुई है।

किसी बात को लेकर घर में अक्सर होता था विवाद

पुलिस ने बताया कि स्थानीयी लोगों से जानकारी मिली कि भूपेंद्र प्रसाद और सविता देवी अपनी 13 साल की बेटी के साथ मंडल बस्ती में रहा करते थे। पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते थे। किसी बात को लेकर उनके घर में अक्सर विवाद होते रहता था। हमलोग छानबीन में लगे हैं। घटना के बाद से भूपेंद्र की बेटी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी का शव खून से लथपथ अवस्था में उनके घर से बरामद किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ा भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी हथौड़े से वारकर आरोपी लड़की ने माता-पिता की हत्या कर दी। सिटी एसपी विजय शंकर ने बताया कि हत्या के कारण का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है। फरार बेटी की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद भी हत्या का राज खुलेगा।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.