भाजपा प्रत्याशी भट्ट ने सीएम की मौजूदगी में कराया नामांकन, भाजपा ने गांधी पार्क में की महारैली

रुद्रपुर। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज रुद्रपुर कलक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा व संगठन मंत्री अजेय जी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का नारा अबकी बार 400 पार, सार्थक साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नामांकन सभा में उमड़ी भीड़ से यह अनुमान लग रहा है कि नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट भाजपा पांच लाख से अधिक वोटों से जीतने वाली है। उत्तराखण्ड की पांचों सीटों पर भाजपा में यह प्रतियोगिता है कि कौन सबसे ज्यादा वोटों से जीतेगा। कहा मतगणना वाले दिन भाजपा होली और दीवाली एक साथ मनाएगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। धामी ने कहा कि मोदी जी कह चुके हैं कि तीसरे टर्म में और बड़े फैसले लिए जाएंगे। भारत की अर्थ व्यवस्था बढ़ेगी। कहा कि मोदी जी ने उत्तराखंड की ब्रह्म कमल टोपी पहनी तो दुनियाभर में मशहूर हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के रेलवे-स्टेशनों का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कराया है। अनेक नई ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है। धामपुर काशीपुर रेलवे लाइन की मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से जमरानी बांध का निर्माण लंबित था, लेकिन अब जमरानी बांध का कार्य प्रारंभ हो गया है।

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एम्स का निर्माण हो रहा है। इसके बाद राज्य में दो एम्स हो जाएंगे। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सड़कों का काम तेजी से हुआ है। कहा कि विधायक शिव अरोरा रोड चौड़ीकरण की बात करते रहते हैं। सरकार ने उनके प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा है, जहां से मंजूरी भी मिल गई है।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत वासियों के मन में यह भाव पैदा किया है कि वह कहीं भी नेतृत्व कर सकते हैं। कहा कि उत्तराखंड में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को रोजगार दिया है। मोदी जी कह चुके हैं कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। यानि उत्तराखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।

श्री धामी ने कहा कि उन्होंने इन्वेस्टर समिट की और 24 हजार करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए। बताया कि इनमें से 18 हजार करोड़ का काम ऊधमसिंह नगर में शुरू हुआ है। इससे लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार ने कई हजार एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई है। महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने का काम किया है। प्रदेश में यूसीसी लागू किया, महिलाओं को आरक्षण दिया है। हल्द्वानी में दंगा हुआ, लेकिन इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए दंगा निरोधक कानून बनाया। इसके तहत दंगाइयों की पूरी संपत्ति जब्त की जाएगी।

इससे पहले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम रमेश चंद्र पोखरियाल निशंक, काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, विधायक शिव अरोरा, मोहन बिष्ट, सरिता आर्य, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद बलराज पासी, बलवंत भौर्याल, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, डाक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, भारत भूषण चुघ, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, चंदन बिष्ट, दान सिंह भंडारी, सुशील गावा, गुरविंदर सिंह चंडोक, अनिल चौहान, अनिल डब्बू, हिमांशु बिष्ट, विवेक सक्सेना, खिलेंद्र चौधरी, राजेश कुमार, लोकसभा मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.