तराई के संस्थापक पंडित राम सुमेर शुक्ल की जयंती पर केंद्रीय मंत्री चौबे, कोश्यारी, शुक्ला और ठुकराल ने किया माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। तराई के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ला जी की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे एवं पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राजकुमार ठुकराल ने दीनदयाल चौक के निकट पंडित राम सुमेर शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह में अतिथियों ने प्रतिभाग किया।

पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि देश की आजादी के संग्राम में प्रखर सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ला ने आजादी के बाद तराई को बसाने का महान कार्य किया, देश के सेनानियों एवं देश के विभाजन से आए लोगों को बसाना और इस जंगल को आवाद करना बड़ी चुनौती थी, उन्होंने कहा सन 2018-19 में राजेश शुक्ला के अनुरोध पर मैं पंडित राम सुमेर शुक्ल जी के नाम से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को पूर्ण करने के लिए 350 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से दिलाई। उन्होंने मौजूद प्राचार्य डॉक्टर केदार शाही से इस मेडिकल कॉलेज में शीघ्र शिक्षा शुरू करने के लिए कहा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से बात की। उन्होंने कहा कि पंतनगर के नगला में वन भूमि पर बसे 137 परिवारों को न उजाड़ा जाए। इसके लिए वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि उतनी भूमि सरकार बदले में वन विभाग को दे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि तत्कालीन विधायक के रूप में राजेश शुक्ला द्वारा किए गए सार्थक प्रयास से ही निर्माणधीन पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूर्ण करने के लिए सभी के सहयोग से एक साथ 350 करोड़ रुपये भारत सरकार ने अवमुक्त किया। राजेश शुक्ला अपने पिता के रास्ते पर चलते हुए जन सेवा कर रहे है, स्वर्गीय पंडित राम सुमेर शुक्ला जी के तराई को बसाने में योगदान को नमन करते हुए कहा कि वर्तमान पीढ़ी को अपने सेनानियों से सीख लेते हुए राष्ट्र सेवा की भावना को जागृत करना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के स्वागत भाषण से हुआ, अपने संबोधन में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार के रूप में पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक साथ 350 करोड रुपए की धनराशि भारत सरकार से अवमुक्त करने पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात प्रतिभाओं को सम्मानित किया, जिसमें व्यवसाय के क्षेत्र में हरीश मुंजाल, न्यायिक क्षेत्र में एडवोकेट पियूष पंत, प्रशासनिक क्षेत्र में डॉक्टर दयाल शरण, कला के क्षेत्र में रुचि पाठक, समाज सेवा के क्षेत्र में हीरा सरकार, शिक्षा के क्षेत्र में सैयद इफ्तार मियां, कृषि/उद्यान के क्षेत्र में अनूप कुशवाहा को पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मारक समिति के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, मुख्य अतिथि अश्वनी चौबे एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्मृति चिन्ह देकर अंग वस्त्र भेंट कर व माला पहनाकर सम्मानित किया। पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मारक समिति ने राम दरबार देकर मुख्य अतिथि अश्वनी चौबे जी का आभार प्रकट किया। लोकतंत्र सेनानी एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी डीएन मिश्रा ने अध्यक्षीय संबोधन के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, हज कमेटी अध्यक्ष दर्ज मंत्री खतीब अहमद, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, सुरेश परिहार, उत्तम दत्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता बी सी जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमपी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भारत भूषण चुघ, राम प्रकाश गुप्ता, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा, आईटी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोहन तिवारी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, आदेश ठाकुर, ग्राम प्रधान जोगेंद्र सिंह जिंदू, अजय साहनी, बृजेश लोधी, हरेंद्र मान, अमृतपाल, दीपा कांडपाल, आरती दुबे, लता सिंह, ललित बिष्ट, छात्र संघ अध्यक्ष कमल चंद्र जोशी, पंडित राम सुमेर शुक्ला स्मृति राजकीय मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य केदार सिंह शाही, सचिन शुक्ला, मनीष शुक्ला, आशीष शुक्ला, अरुण दुबे, डॉक्टर एमके त्रिपाठी, नारायण अरमौली, टीकम सिंह कोरंगा, अनिल यादव, अक्षय अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, अंकित पाठक, नारायण पाठक, कृष्णा कान्हा तिवारी, शेर सिंह, सरोज कुमार, मनोज ठाकुर, अजीत पाठक, पिंकी डिमरी, लता सिंह, शैली शुक्ला, धीरज सिंह समेत हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.