चुड़ैल भगाने के चक्कर में बाप ने यातनाएं देकर मार डाली दो बेटियां, बाप गिरफ्तार ,

रुद्रपुर। काशीपुर पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा कर दिया। काला जादू करने वाला पिता ही अपनी दो बेटियों का कातिल निकला।

गौरतलफ है 25 नवंबर को कोतवाली काशीपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि खालिक कालोनी काशीपुर में अली हसन उर्फ सूरज पुत्र अहमद हसन निवासी मौ० खालिक कालोनी थाना काशीपुर के घर में दो सगी बहनों की लाश पड़ी है। जिस पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तो देखा कि अली हसन उपरोक्त के घर के अन्दर दो अलग-अलग चारपाइयों पर उसकी पुत्रियां फरीन उम्र 19 वर्ष व यासमीन उम्र 11 वर्ष के शव विक्षिप्त अवस्था में चादरों से ढक कर रखे थे। शवों से दुर्गंध आ रही थी। मौके पर शवों क पंचायत नामा की कार्यवाही कर शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो आस-पास के लोगों के द्वारा बताया गया कि अली हसन के परिवार का कोई भी सदस्य विगत 3-4 दिनों से घरों से बाहर नहीं आया है तथा इनके घर से चीखने चिल्लानें की आवाजें आ रही थीं। यह भी बात प्रकाश में आई कि अली हसन उर्फ सूरज तथा उसका परिवार तंत्र-मंत्र पर काफी विश्वास रखता है। अली हसन के परिजनों ने बताया कि उनके घर पर किसी बाहरी हवा एवं चुड़ैल का साया है जिसनें उसकी दोनों बेटियों फरीन और यासमीन को अपनी पकड़ में ले रखा है। उनके शरीर से तांत्रिक विद्या के माध्यम से चुड़ैल / ऊपरी हवा के साये का बाहर निकालने के लिये अली हसन अपनी दोनों बेटियों को भूखा-प्यासा रख कर तरह-तरह की यातनाएं दे रहा था तथा अली हसन ने अपने परिवार के साथ मिलकर उपचार के नाम पर मारपीट कर फरीन व यासमीन को मौत के घाट उतार दिया।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी की जुबानी सूचना के बयान गवाहान व आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर हत्या की धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। दौरान ए विवेचना प्रकाश में आया कि अली हसन उपरोक्त के द्वारा अपने परिवार के साथ मिलकर अपने घर की ऊपरी हवा के साये को निकालनें के लिये अपनी पुत्रियों फरीन एंव यासमीन को तरह-तरह की यातनाएँ देकर मृत्यु कारित कर दी गई। अली हसन के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर उससे आज थाना कार्यालय पर विश्वास में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई तो अभियुक्त अली हसन के द्वारा अपनी पुत्रियों फरीन और यासमीन पर काफी दिनों से चुड़ैल का साया होने व उनके द्वारा अजीबो-गरीब हरकतें करने के कारण खुद ही तांत्रिक विद्या द्वारा उनके शरीर से चुड़ैल का साया निकालने के लिये उन्हें कई दिनों से भूखा प्यासा रखकर तरह-तरह की शारीरिक व मानसिक यातनाएँ देकर उनकी हत्या करने की बात कबूल की।
जिस पर अभियुक्त अली हसन को गिरफ़्तार किया गया। परिवार के अन्य सदस्यों हुसैन जहाँ पत्नी, फरमान, रिजवान व अरमान पुत्र एवं शाहीन पुत्री की मानसिक स्थिति सही न होने के कारण पुलिस द्वारा उक्त परिजनों का मानसिक उपचार कराने हेतु सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *