कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बोले भाजपा राज में असुरक्षित हैं बेटियां

रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा सरकार का डीडी चौक पर पुतला फूंका। सीपी शर्मा ने कहा कि बागेश्वर के हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष और बजरंग दल के पूर्व नगर अध्यक्ष ने देवभूमि को कलंकित किया है। ऐसे लोगों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बागेश्वर के हिन्दू जागरण मंच जिलाध्यक्ष और पूर्व नगर अध्यक्ष ने एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, यह बेहद शर्मनाक घटना है जिसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है यहां भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इस घटना के बाद भाजपा के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे की पोल खुल गई है। भाजपा का गिरगिटी चरित्र और महिला विरोधी चेहरा पूरे देश के सामने नग्न हो चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। कहा कि इससे पहले भी भाजपा के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद, कुलदीप सेंगर, भाजपा के संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व विधायक महेश नेगी, सुरेश राठौर और पूर्व मंत्री बंशीधर भगत पर भी इसी तरह के आरोप लगे थे। इससे साफ है कि भाजपा नेता महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी सजग है। कहा मणिपुर में युवती को नग्न कर घुमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया। भाजपा सरकारों ने हमेशा दोषियों को बचाने का कार्य किया है। संजय कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ महिलाओं द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बावजूद राज्य सरकार के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता को आज तक इंसाफ नहीं मिला है। कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं का शोषण और अपमान हो रहा है।

महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि बागेश्वर के दोषी नेताओं के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

इस मौके पर हरीश पनेरू ममता रानी, सौरभ चिलाना, संदीप चीमा, सुनील आर्य, अर्जुन विश्वास, सलीम खान, उमा सरकार, बेबी सिकदर, सुरेश यादव, दिलशाद, सपना गिल, छत्रपाल, अबरार अहमद, बजीर साबरी, परवेज कुरैशी, हरिराम राजपूत, गोपाल यादव, सुनील राठौर, भूपेन्द्र, दीपक चराया, फरीद मंसूरी, मोहन कुमार, आसिम पाशा, गोपाल भसीन, ओमप्रकाश गंगवार, लोकेश यादव, जयदीप, शुभम रस्तोगी, विनोद, रामभरोसे, जमील अहमद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Армирование бетона стальной арматурой классов А400-А500 (А-III) позволяет конструкциям выдерживать изгибающие и растягивающие нагрузки. Диаметр и шаг стержней определяются расчетом. Для защиты от коррозии необходимо соблюдать толщину защитного слоя бетона (2-5 см). Нормативы ищите на slon1.cc.
Your email address will not be published. Required fields are marked *

Торговые площадки даркнета объединяют тысячи продавцов и покупателей. По своей структуре торговая Кракен площадка это многофункциональный сервис с системой рейтингов, отзывов и арбитража для разрешения спорных ситуаций, что повышает доверие между участниками сделок.

Система зеркал была внедрена для борьбы с блокировками и обеспечения стабильного доступа для всех пользователей. Альтернативные адреса ведут на тот же сервер и имеют идентичный функционал. Важно использовать только официальные рабочие Кракен зеркала, так как фишинговые копии могут привести к краже аккаунта и средств.