बदमाशों ने महिला के बैंक अकाउंट से एक लाख पैंतालीस हज़ार की रकम उड़ायी

काशीपुर। साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देते शातिर दिमाग बदमाशों ने एक महिला के बैंक एकाउंट से एक लाख पैंतालीस हजार की रकम उड़ा डाली। पुलिस को दी तहरीर में हेरिटेज सिटी, साईं पब्लिक स्कूल के समीप कुंडेश्वरी काशीपुर निवासी अंजू सनवाल ने बताया कि विगत 2 महीनों से आॅनलाइन वेबसाइट के द्वारा टास्क पूरा करने के नाम पर गूगल पे एकाउंट से एक लाख पैंतालीस हजार की रकम उड़ा दी गई। धोखाधड़ी के इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *