







रुद्रपुर। दीपावली का त्योहार पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। घरों को रंगबिरंगे फूलों, बिजली की लड़ियों और दीयों से सजाया गया। एक अनुमान के अनुसार पांच करोड की आतिशबाजी छोड़ी गई।



दिन छिपते ही आसमान लाल, हरा, पीला, सफेद पटाखों से पट गया। खासकर बच्चों में पटाखों को लेकर काफी क्रेज दिखा। आधी रात के बाद तक धूम धड़ाका होता रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजन किया तथा एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।


