







रुद्रपुर। भूरारानी स्थित सीकेजी रियल्टी कंपनी के डायरेक्टर समेत चार लोगों पर 3.32 करोड़ रुपये की धोखेबाजी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
सिंह कालोनी निवासी अतुल छाबड़ा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसने भूरारानी में 5.15 लाख रुपए में जमीन का सौदा किया था। यह सौदा सीकेजी के डायरेक्टर आवास विकास निवासी करूण गुप्ता ने कराया था। जमीन के मालिक भूरारानी निवासी धन्नी के बेटे आनंद प्रकाश और ओमप्रकाश और पीलीभीत निवासी राजेंद्र धवन हैं। उन्होंने दो करोड़, 85 लाख 44 हजार रुपए करूण गुप्ता को दिए। 15 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए दिए। इस दौरान चन्नी का निधन हो गया। इसके बाद तीनों पुत्र को 47 लाख रुपए का चेक से भुगतान किया। आरोप ने इन लोगों ने सांठगांठ करके उनके रुपए हड़प लिए। जमीन भी नहीं दी जा रही है।
इस संबंध में हमने करुण गुप्ता को फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया, लेकिन कई बार फोन रिसीव नहीं हुआ।




