अहमदाबाद हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत की खबर, पूर्व सीएम रूपाणी का निधन

गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक भीषण विमान हादसा हुआ जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद BJ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स हॉस्टल मेस पर आकर क्रैश हो गई। इस हादसे में मेडिकल कॉलेज के छात्रों की मौत और घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का भी निधन हो गया।

फ्लाइट AI171 में कुल 242 लोग सवार थे –230 यात्री और 12 क्रू मेंबर।
इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *