







रुद्रपुर। हमने एक विधायक और एक मेयर का संकल्प लिया है। विधायक शिव अरोरा ने काशीपुर बाईपास को चौड़ीकरण करने का संकल्प लिया था। अभी तक धरातल पर कोई कार्य नहीं दिख रहा है। मेयर के संकल्प पत्र का यह पहला बिन्दू था कि भूरारानी सड़क का चौड़ीकरण होगा। मेयर विकास शर्मा का इस ओर कोई ध्यान नही है।


काशीपुर बाईपास रोड शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क है। विधायक अनेक बार इस पर आश्वासन दे चुके हैं कि काशीपुर बाईपास रोड का चौड़ीकरण होगा। इस मामले में पहली किस्त मिलने की भी बात निकाय चुनाव से पहले कही गई थी। बावजूद इसके काम शुरू नहीं हुआ। आम आदमी निराश है।
मेयर विकास ने भूरारानी रोड चौड़ीकरण का भरोसा दिलाया था। मेयर बनने के बाद इस बाबत उनका कोई बयान तक नहीं आया। भूरारानी रोड पर कई फैक्ट्रियां और गोदाम हैं, जिस कारण बड़े ट्रकों का आवागमन रहता है। इस लिहाज से सड़क का चौड़ीकरण जरूरी है।


