







रुद्रपुर। लव जिहाद के एक प्रकरण में युवक के पिता व रिश्तेदारों द्वारा नाबालिग लड़की के परिजनों को रुपयों आफर देने पर विधायक शिव अरोरा भड़क उठे। कहा कि ऐसे लोग पेड़ पर लटके मिलेंगे। कहा कि देवभूमि में लव जिहाद और लैंड जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


केलाखेड़ा में एक सिख समाज की नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है उसको मुस्लिम समाज का लड़का जिसका दानिश अली है वह उस नाबालिक लड़की को विगत 18 दिन पूर्व बहला फुसलकर भागा ले जाता है जिसकी शिकायत पुलिस को उसके परिवार द्वारा दी गई, वही ज़ब इतने दिन बीत जाने के बाद परिवार को निराशा हाथ लगी तब आज हिंदूवादी संगठन के लोग केलाखेड़ा थाना पर गेट के बाहर धरने पर बैठ गये, जिसमे विधायक अरोरा जैसे ही केलाखेड़ा थाना पहुँचे वहाँ लोगो भारी आक्रोश देखने को मिला, मौके पर पहुँचे विधायक शिव अरोरा ने पूरा मामला जाना, और घटना की जानकारी के बाद विधायक शिव अरोरा ने परिजनों को अश्वस्त किया कि यह देवभूमि उत्तराखंड है जहाँ के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कि सरकार है जो लेंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिये पूरे देश मे जानी जाती है, और यह तय माने इस मामले मे भी पुलिस उन घटिया मानसिकता के जेहादी तत्वों को धर पकड का कार्य करेगी और वह नाबालिक बच्ची सकुशल अपने घर वापस लौटेगी।
वही विधायक शिव अरोरा ने पुलिस के अधिकारियो से भी मौके पर बात कि जिसमे सीओ बाजपुर, थानाध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दिये 18 दिन बीत जाने के बाद लड़की कि बरामदगी नही होने पर रोष व्यक्त किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा ऊधम सिंह नगर मे हम ऐसी जेहादी मानसिकता बिल्कुल पनपने नही देंगे।
इस दौरान यशपाल राजहंस प्रांत मंत्री गोरखा विभाग विश्व हिंदू परिषद उत्तराखंड, तेज प्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष विश्व परिषद, पूरन जोशी प्रांत सह संयोजक बजरंग दल, राजेंद्र मेहरा जिला मंत्री, वरुण वशिष्ठ प्रांत प्रवर्तन प्रमुख, विशाल दक्ष, अमन वर्मा, तान सिंह, कुलदीप कंबोज, महेंद्र कालड़ा अजय कालड़ा, कुंवर पाल, राजेंद्र शर्मा, अजय भगत, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, बिट्टू चौहान, जीतेन्द्र संधू, सुनील यादव, मयंक कक्कड़, विकास सागर, मनमोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


