जिम संचालक ने खुद को कमरे में बंद करके गोली मारी

रुद्रपुर। एक जिम संचालक ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला काशीपुर का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना का कारण ज्ञात नहीं है।
दड़ियाल रोड निवासी व पावर हाउस जिम संचालक अमनदीप अरोरा (36) पुत्र धर्मेंद्र अरोरा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी ली। बताया जा रहा है दोपहर लगभग एक बजे घर के ऊपर बने कमरे को अंदर से बंद करके गोली मारी। जब परिजनों ने गोली की आवाज सुनी तब ऊपर जाकर देखा अमनदीप अरोरा खून से लथपथ पड़ा हुआ था। आनन फानन में 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच हुआ है। सीओ दीपक सिंह ने बताया आखिर किन कारणों से आत्महत्या की। पुलिस गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *