आधी रात के बाद रुद्रपुर में तड़तड़ाई गोलियां, पिता-पुत्र की हत्या

रुद्रपुर। क्षेत्र के गल्ला मंडी में दुकान कब्जाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने पिता पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना रात दो बजे की हैऐ।

सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य इकट्ठा किए।

बताते हैं गला मंडी स्थित एक दुकान पहले दिनेश सलूजा के पास थी. सलूजा ने बैंक से कर्ज लिया था. लेकिन कर्ज चुकता न कर पाने पर खाता एनपीए हो गया। बैंक ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त संपत्ति को नीलाम कर दिया। ऑक्शन के बाद उक्त संपत्ति को रुद्रपुर के गुरमीत सिंह ने खरीदा। इसके बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। दिनेश सलूजा द्वारा इस मामले को लेकर कोर्ट की शरण ली हुई थी. लेकिन उसे कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली थी।

रविवार देर रात गुरमीत सिंह को सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि उसकी दुकान की दीवार को एक जेसीबी से हटाया जा रहा है. इस पर वह अपने बेटे मनप्रीत के साथ गल्ला मंडी स्थित दुकान पर पहुंचा. इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि कब्जेधारियों द्वारा गुरमीत सिंह और मनप्रीत सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गईं। गोलियां लगने से गुरमीत और मनप्रीत की मौत हो गई। हमलावर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *