


रुद्रपुर। जसपुर में एक वृद्व ने 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद महिला पुलिस अधिकरी किशोरी से घटना की जानकारी लेने में जुटी है। देर रात विधायक ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
गामीण क्षेत्र की एक महिला देर रात कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के एक वृद्व ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया है। धमकी दी है कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जानसे मार देगा। इस डर से वह कोतवाली नहीं आई थी। रविवार को उसके पिता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होने मामले की शिकायत पुलिस से करने का फैसला किया। कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए महिला अधिकारी को लगाया गया है। घटना की सत्यता सामने आने पर मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। उधर, घटना की सूचना मिलने पर विधायक आदेश चौहान ने कोतवाली पहुंचकर घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की और पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

