सीएम ने रोड शो के जरिए बनाया भाजपा के पक्ष में माहौल, ठुकराल को नहीं मिली जगह, गावा और तनेजा ने भेंट की गदा

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर पहुंच कर भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए रोड शो निकाला। धामी के काफिले में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को जगह नहीं मिली। उन्होंने साधारण जनता के तौर पर धामी का स्वागत किया। भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया।

आज शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के गल्ला मंडी स्थित श्याम मंदिर पहुंचे। वह खुली कार में सवार हुए। उनके साथ सांसद अजय भट्ट, विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला व उत्तम दत्ता आदि वरिष्ठ नेता सवार थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास शर्मा और शिव अरोरा के जिंदाबाद के नारों की गूंज के हर ओर से पुष्प गुच्छ और पुष्प वर्षा हो रही थी। पूरा वातावरण भाजपामय हो रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रोड शो मुख्य बाजार होते हुए ट्रांजिट कैंप पहुंच कर समाप्त हुआ। खराब मौसम के बाद भी भारी भीड़ जुटी थी, जो सीएम की लोकप्रियता की गवाही दे रही थी।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आज भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खड़े होने का मौका नहीं मिला। वह अपने समर्थकों के साथ एक स्थान पर खड़े, जहां उन्होंने सीएम का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रुद्रपुर पहुंचने पर भाजपा नेता सुशील गाबा एवं जगदीश तनेजा ने दर्जनों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बड़ी पुष्प माला पहनाकर एवं गदा भेंट कर जोरदार स्वागत किया। भाजपा नेताद्वय ने विधायक शिव अरोरा एवं मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा को भी गदा भेंट की।

रोड शो के दौरान सीएम धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है। कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिल रहा है, यह इस बात का संकेत है कि एक बार फिर निकाय चुनाव में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 25 नवंबर को भाजपा की जीत के साथ नया सवेरा होगा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में भाजपा का मेयर बनने से विकास की रफ्तार और तेज होगी। रूद्रपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। सीएम धामी ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की पक्षधर रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री का लगाव उत्तराखण्ड से है उसी तरह मेरा भी गृह जनपद होने के कारण जिला मुख्यालय रुद्रपुर से विशेष लगाव है। इस बार रुद्रपुर की जनता को हमने विकास शर्मा के रूप में युवा कर्मठ संघर्षशील प्रत्याशी दिया है। विकास शर्मा जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा चुनाव में भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस की भ्रम की राजनीति को जनता अच्छी तरह जानती है। उन्होंने कहा कि नजूल जो कि यहां का चालीस साल पुराना मुद्दा था इसका समाधान हमारी सरकार ने ही निकाला है। आज इस मुद्दे पर भी कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि बार पूरे प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी। सीएम धामी ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु हमारी सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलते हुए भारत को समृद्धि की उंचाईयों तक पहुंचाया है। उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश को विकास की नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए प्रयास कर रही है। सरकार योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए काम कर रही है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जा रही है। विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से आज प्रदेश में लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। रोजगार के नये अवसर लगातार सृजित किये जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने में हम अग्रणी राज्य के रूप में उभरे हैं। हमारी सरकार ने राज्य में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं, जिन्हें पूर्व की सरकारों ने ठण्डे बस्ते में डाल रखा था। इसी माह हम समान नागरिक संहिता को लागू करने जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं बल्कि घोषणाओं को धरातल पर उतारना है। इसके लिए केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार के बाद नगर निगमों और निकायों में भी भाजपा की सरकार बनना जरूरी है। इस बार के चुनाव में एक ओर भाजपा की सरकार है जो संकल्प को पूरा करती है और अपना रिपोर्ट कार्ड भी जनता के सामने रखती है, दूसरी ओर कांग्रेस है जो हमेशा कागजों पर योजनाएं बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई से अपनी तिजोरियां भरने का काम करती आयी है। सीएम धामी ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाओ मैं वादा करता हूं कि विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते हुए भाजपा नेता जगदीश तनेजा ने कहा कि धाकड़ धामी ने एक ओर जहां तुष्टीकरण, लैंड जिहाद और जबरन धर्मान्तरण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर तथा राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़े हैं, वही दूसरी ओर भ्रष्टाचार, नकल माफिया और दंगाइयों पर नकेल भी कसी है।

भाजपा नेता सुशील गाबा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री धामी जी की विकासपरक योजनाओं तथा विधायक शिव अरोरा की योजनाबद्ध रणनीति एवं बूथ स्तर तक के मजबूत संगठन के चलते रुद्रपुर में भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा एवं अधिसंख्य पार्षद ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। निश्चित रूप से इस बार भाजपा प्रत्याशी मेयर सीट पर ऐतिहासिक जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे।

इस दौरान प्रीत ग्रोवर, ललित मिगलानी, अनमोल वर्क, सुमित छाबड़ा, अरविंद गंगवार, मोनू निषाद, सुरेश गौरी, महेंद्र आर्या, कमल पाल, नाजिर हुसैन, राजीव कामरा, सुनील छाबड़ा, कमलेश गुप्ता, अमित मिश्रा, सुनील ठुकराल, उत्तम दत्ता, अनिल चौहान, वेद ठुकराल, सचिन मुंजाल आदि उपस्थित थे।

यहां पर सीएम धामी का छोलिया नृत्य, भांगड़ा, और बंगाली समाज के परंपरागत गीत संगीत के साथ जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो गल्ला मण्डी से शुरू होकर मुख्य बाजार, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, डीडी चौक, झील, शिवनगर होता हुआ ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान पहुंचा। इस दौरान जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ सीएम धामी का स्वागत किया गया। शहर के सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों ने जगह जगह सीएम धामी का पुष्प वर्षाे से स्वागत किया गया। इस दौरान सम्मान स्वरूप सीएम धामी को गदा भी भेंट की गयी।

रोड शो भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पुष्कर सिंह काला, तरूण दत्ता, भारत भूषण चुघ, अमित नारंग क के दास, हिमांशु शुक्ला, गजेन्द्र प्रजापति, सुनील ठुकराल, धर्म सिंह कोली, अनिल चौहान, ध्ीरेन्द्र मिश्रा, उपेन्द्र चौधरी , प्रीत ग्रोवर, सुरेश कोली, पूर्व मेयर रामपाल सिह,मयंक कक्कड़, प्रमोद मित्तल,प्रमोद शर्मा सहित हजारों भाजपाई शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *