मोहन खेड़ा को जिताने का संकल्प लेकर पूर्व मंत्री बेहड़ भी उतरे मैदान में

रुद्रपुर। कांग्रेस मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा को विजयी बनाने के लिए पूर्व मंत्री एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ चुनाव प्रचार में उतर आये हैं। उन्होंने आज वार्ड नं- एक से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार की शुरूआत करते हुए चुनावी सभा को सम्बोधित किया और रुद्रपुर के सुनहरे भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

तीन पानी डाम के पास चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए बेहड़ ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने रुद्रपुर को विकास में बहुत पीछे धकेल दिया है। भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ अपना विकास करते हैं उन्हें सिर्फ अपने चहेतों की चिंता है। बेहड़ ने कहा कि वार्ड नं- कांग्रेस विकास की बात करती है। उन्होनें कहा कि वार्ड नं- एक किच्छा विधानसभा में आता है, इसलिए भाजपा के नेताओं ने हमेशा इस क्षेत्र के साथ पक्षपात किया। भाजपा के लोगों ने यहां खेती की जमीनों पर कालोनियां खड़ी कर दी लेकिन कालोनियों में विकास नहीं किया। इन कालोनियों में आज भी जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। आज कई कालोनियां अधूरी पड़ी है। बेहड़ ने आहवान किया कि इस बार मेयर और पार्षद कांग्रेस का जिताओ अगले दो साल के अंदर इस वार्ड का नक्शा बदल देंगे। बेहड़ ने विरोधियों को ललकारते हुए कहा कि कांग्रेस का वजूद खत्म करने की बात करने वालों को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। भाजपा के नेताओं ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। आज रुद्रपुर में लूट खसोट का खेल खुलेआम चल रहा है। कमीशन खोरी की बढ़ती प्रवृत्ति ने रुद्रपुर का विकास ठप कर दिया है।

बेहड़ ने कहा कि यह चुनाव रुद्रपुर की दशा और दिशा तय करेगा। फैसला जनता को करना है उन्हें नगर निगम में कैसी सरकार चाहिए, भ्रष्टाचारियों की या फिर आम जनता के हितों की बात करने वाली कांग्रेस की। बेहड़ ने कहा कि भाजपा की गलत फहमी इस चुनाव में दूर हो जायेगी। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ इस चुनाव को लड़ेगी और मेयर के साथ साथ वार्डों में भी कांग्रेस का परचम लहरायेगा।

सभा को सम्बोधित करते हुए मेयर प्रत्याशी मोहन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस की जीत रुद्रपुर की आम जनता की जीत होगी। जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो सेवक बनकर काम करेंगे और रुद्रपुर की जनता को शिकायत का मौका नहीं देंगे। उन्होंने जनता से आहवान करते हुए कहा कि दस साल निगम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों को देखा है इस बार कांग्रेस को मौका दें और आने वाली 23 जनवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें।

इस अवसर पर इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी रोहित चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, मीना शर्मा, मोनिका ढाली, अनिल शर्मा, सौरभ चिलाना, परिमल राय, ममता रानी, संजीव रस्तौगी, सुरेश यादव, सुनील जंडवानी, योगेश चौहान, गोपाल यादव, अमल साना, सतीश कुमार, नवीन पंत समेत सैकड़ों कांग्रेसी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *