बगावत खत्म, विकास को विजय दिलाने भाजपा कार्यालय पहुंचे ठुकराल के कदम

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बगावत खत्म कर दी है। उन्होंने पहले प्रेस कांफ्रेंस करके भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन करके प्रचण्ड मतों से जिताने का ऐलान किया। उसके बाद वह समर्थकों समेत भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंचे।

ठुकराल ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आग्रह को आदेश मानते हुए उन्होंने चुनाव मैदान से हटने और विकास शर्मा को बहुत बड़ी जीत दिलाने का निर्णय लिया है। उनका किसी से कोई दुराग्रह नहीं है।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अपने समर्थकों के भाजपा के चुनाव कार्यालय पर समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने चुनाव संचालक पूर्व मेयर रामपाल सिंह से कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे। उनके साथ अजय नारायण, घनश्याम श्यामपुरिया, बलदेव छाबड़ा,  हरविंदर सिंह हरजी, ठाकुर जगदीश सिंह, संजय ठुकराल, संजीव गुप्सता समेत अनेक समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *