भूरारानी में खुली क्रिकेट अकेडमी, प्रशिक्षित कोच निखारेंगे रुद्रपुर की प्रतिभाओं को, देश और प्रदेश के लिए निकलेंगे बेहतरीन खिलाड़ी: अनिल ढींगरा

रुद्रपुर। शहर के भूरारानी में धर्मकांटे के समीप सोमवार को
ढींगरा क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन सुंदरकांड के पाठ के साथ किया गया। अकेडमी के प्रबंधक अनिल ढींगरा ने कहा कि यहां बच्चों क्रिकेट सिखाया जाएगा, जिससे शहर की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश में खेलने का मौका मिलेगा।

क्रिकेट अकेडमी के शुभारंभ के बाद भंडारे की व्यवस्था की गई थी। इस अकेडमी के प्रबंधक अनिल ढींगरा ने बताया कि इस क्षेत्र में बच्चों के खेलने के लिए कोई भी स्थान नहीं था इस अकादमी के शुभारंभ के बाद बच्चों को बहुत शानदार मैदान मिल गया। बच्चों सिखाने के लिए प्रशिक्षित कोच दीपक आर्य द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रुद्रपुर नगर निगम क्षेत्र में कहीं भी इतना बड़ा मैदान नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि बच्चों के लिए बहुत ही अवसर होगा, जहां एक हर दृष्टिकोण से उपयुक्त मैदान में क्रिकेट का अभ्यास करने का मौका मिलेगा। इसके शुभारंभ पर अनिल ढींगरा के पुत्र उत्कर्ष ढींगरा जो कि स्वयं बड़े खिलाड़ी हैं मौजूद थे।

इसके अलावा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल, भाजपा नेता अजय तिवारी, सुरेश परिहार, समाजसेवी बलदेव छाबड़ा, रघुराज सिंह, देवेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह चौहान, श्याम सिंह, सुभाष जुनेजा, जगन ढींगरा, श्यामलाल, कलर बंटी, संजय नारंग, गोपाल जडवानी, बंटी ढींगरा, प्रवीण अरोड़ा, धर्मेंद्र नारंग, आरपी सिंह, संजय ठाकुर, राजू कालड़ा, अशोक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *