







रुद्रपुर। जिस टैंपो चालक की सुबह लाश मिली, उसकी हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से मिल कर कराई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को मामले का खुलासा करने में नौ दिन लग गए।


कोतवाली रुद्रपुर में 16 नवंबर को रेनू ने अपनी पति सुमित के 14 नवंबर की रात्रि से गायब हो जाने के संबंध में तहरीर दी, जिसकी जांच प्रभारी चौकी रम्पुरा गणेश भट्ट के सुपुर्द की गई। गुमशुदा सुमित की खोजबीन हेतु पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा संदिग्धों से पूछताछ की गई तथा सर्विलांस की मदद ली गई। जिसके आधार पर संदिग्ध गणेश पुत्र पूरन निवासी रम्पुरा थाना रुद्रपुर से पूछताछ की गई परन्तु उक्त गणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुये उक्त गुमशुदगी को मुकदमा एफआईआर धारा 140 (3) भारतीय न्याय संहिता में तरमीम करते हुये वादी मुकदमा राजू निवासी रम्पुरा की तहरीर के आधार पर विस्तृत विवेचना प्रारंभ की गई तथा संदिग्ध गणेश से सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त गणेश पुलिस की सख्ती से टूट गया और उसने सुमित की पत्नी रेनू के प्यार में पड़कर रेनू के कहने पर अपने साथियों वंश, दीपक, शिवम, गोविन्दा के साथ मिलकर सुमित की गला दबाकर हत्या करना तथा उसका शव प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गड्ढा खोदकर दबा देने की बात स्वीकार की गई। पुलिस द्वारा वंश, दीपक, तथा सुमित की पत्नी रेनू से विस्तृत पूछताछ की गई सभी ने अपने अपराध को स्वीकारा। ततपश्चात पुलिस द्वारा आज अभियुक्तों की निशादेही पर दफनाये गये शव को निकालकर बरामद किया गया तथा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई तथा अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 103 (A), 238 भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
इस मामले में वांछित अभियुक्त गोविन्दा निवासी खानपुर थाना बिलासपुर और शिवम उर्फ जुडी निवासी रम्पुरा की तलाश की जा रही है।


