अवैध असलाहे बनाने का अभ्यस्त पूरी फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद

रुद्रपुर। थाना गदरपुर पुलिस ने
अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध तमंचे व असलाह बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई में पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। एसएसपी मणिकांत ने पुलिस टीम हेतु 2,500 रुपये के ईनाम की घोषणा की गई है।

मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का गुप्त सत्यापन किया गया। सूचना सत्य होने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस टीम ने ग्राम कुलवन्त नगर नहाल बैराज के पास खेत के किनारे खजूर के पेड़ के नीचे अवैध असलाह बना रहे अभियुक्त दर्शन सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा को पकड़ लिया। इसके पास से 04 अदद तंमचे 315 बोर, 03 अदद तंमचे 12 बोर, 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर, 01 अदद पोनी देशी बंदूक 12 बोर, 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोका कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व भारी मात्रा मे अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किये गये । अभियुक्त दर्शन सिंह उपरोक्त से अवैध तमन्चे, बन्दूके, तथा अस्लाह बनाने के उपकरण की बरामदगी हुई है अतः अभियुक्त को इसके जुर्म अन्तर्गत धारा-3/5/25/27 शस्त्र अधिनियम से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया है ।

पकडा गया अभियुक्त दर्शन सिह शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जिसका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है । अभियुक्त से उक्त अवैध कार्य के बारे में सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि वह पहले भी अवैध अस्लाह बनाने के सबन्ध मे जेल गया है व निर्माणाधीन अवैध तंमचो/देशी बन्दूको को 7 हजार रुपये प्रति तमन्चा के हिसाब से रामपुर, रुद्रपुर , किच्छा , हल्द्वानी, बाजपुर , कालाढूंगी आदि स्थानों मे बेचता है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *