रेनबो पब्लिक स्कूल में लगा बाल मेला

रेनबो पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की धूम

रूद्रपुर। शहर के रेनबो पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भाँति बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू पं जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बालमेले के रूप मे अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रोबोटिक्स एक्जीबिशन, ग्रुप डॉस, रोल प्ले, फैन्सी ड्रेस शो, शो योर टेलेंट्स, ट्रेजर हंट, सेल्फी प्वाइंट, टैटू डिजाईन, एवं स्विंग्स के साथ-साथ चारों हाउस तिलक, सुभाष, पटेल, नेहरू और नर्सरी विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल्स आकर्षण के प्रमुख केन्द्र थे।

विद्यालय के प्रबन्धक संजीव मलिक ने माँ सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। शो योर टैलेंट्स में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं आकर्षक उपहार जीते। कार्यक्रम का संचालन जिन्दर कौर शैफाली, साक्षी, हिना, ऋतु एवं पूजा ग्रोवर ने किया।

पढ़ाई की एकरसता से छूटे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। अपने माता-पिता / संरक्षकों के साथ नन्हे मुन्नों ने स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजनो का लुत्फ उठाया और खेलों का आनंद लिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता मे टेलर, डेंटिस्ट, पोस्टमैन, नर्स, सोल्जर, पुलिस ऑफिसर, स्वीपर व चाचा नेहरू तारे, उपग्रह, ग्रह, फलों एवं सब्जियों आदि अनेक भूमिका में सजे-धजे बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नवीन सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने के लिए अभिभावको को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट भी दी गयी।

इस अवसर पर प्रबन्धक श्री संजीव मलिक ने उपस्थित आंगुतकों एवं विद्यार्थियो को बालदिवस की बधाई दी। प्रधानाचार्य श्री संजय अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह को बाल मेले में आगमन के लिए धन्यवाद दिया एवं कार्यक्रम को सुनियोजित एवं अनुशासनात्मक ढंग से संपन्न करने के लिए सहयोगी शिक्षकों एवं बच्चों को शाबाशी दी।

इस अवसर पर श्रीमती गीतांजलि मलिक सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *