बाइक चोरों का गिरोह दबोचा, आठ चोरी की मोटर साइकिले और आईफोन बरामद

काशीपुर। आठ मोटर साईकिल, एक आईफोन और दो चाकू के साथ काशीपुर पुलिस ने 02 शातिर चोर गिरफ्तार किए।

दिनांक 05.11.2024 को वादी रोहताश कुमार शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी आई.आई.एम. कुण्डेशवरी थाना काशीपुर ने तहरीर से अवगत कराया कि दिनांक 04.11.24 को उसने अपनी मोटर साइकिल बजाज प्लसर रजि० नम्बर DL-SSBV-4342 को रात्रि में अपने घर के बाहर खड़ा किया था जो प्रातः घर के बाहर खड़ी नहीं मिली उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाने पर धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

दिनाक 05.11.2024 को वादी नितेश पन्त पुत्र हरीश चन्द्र पन्त निवासी आई.आई.एम. कुण्डेशवरी थाना काशीपुर ने लिखित तहरीर से अवगत कराया कि उसने दिनांक 30.10.24 को अपनी मोटर साइकिल पैशन प्लस रजि० नम्बर UP-65-AC-8528 को आई.आई.एम. पार्किंग में खड़ी कर दीपावली की छुट्टी पर घर चला गया था दिनांक 04.11.24 को वापस आया तो उसकी मोटर साइकिल उक्त स्थान पर नहीं मिली।

दिनाक 06.11.2024 को वादी हरीश चन्द्र पाण्डे पुत्र जयकिशन निवासी भट्ट कालौनी कुण्डेशवरी थाना काशीपुर जिला उधमसिंहनगर ने लिखित तहरीर से अवगत कराया कि दिनाक 29.10.24 को अपनी मोटर साइकिल टी०वी०एस० स्पोर्टस रजि० नम्बर UK-18 A-1445 को घर के सामने खडी की थी जिसको अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है।

दिंनाक 06.11.2024 को वादी शिवम पुत्र रामगोपाल निवासी इन्दर फिलिंग स्टेशन कुण्डेशवरी रोड थाना काशीपुर ने लिखित तहरीर से अवगत कराया कि दिनांक 30.10.24 की रात्रि समय दो बजे करीब 1-अनुज शर्मा पुत्र संजय शर्मा तथा 2-राजेश कुमार उर्फ जहरीला पुत्र अतर सिंह निवासीगण दोहरी वकील, कुण्डेश्वरी द्वारा एक मोटर साइकिल में पेट्रोल पम्प पर आकर खुद ही मोटर साइकिल में पेट्रोल डाला तथा आफिस के बगल वाले कमरे में चार्जिंग पर लगे आई फोन 11 को चुरा कर ले गये। उक्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-424/2024 धारा 305 (ए) बीएनएस नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त मामलों की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर विक्रम राठौर के आदेश पर उ०नि० श्री चन्दन सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी कुण्डेशवरी, उ०नि० सन्तोष देवरानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीमों द्वारा दिनांक 07-11-24 को नामजद अभि० 1-अनुज शर्मा पुत्र, संजय शर्मा तथा 2-राजेश कुमार उर्फ जहरीला पुत्र अतर सिंह निवासीगण दोहरी वकील, कुण्डेश्वरी को सिडकुल गेट कुण्डेश्वरी के पास गिरपतार किया

पुलिस टीम के द्वारा अभियुक्त गणो से थाने मे विस्तृत पूछताछ की गयी और पूछताछ में अभियुक्तगणो के द्वारा रूद्रपुर, बाजपुर व अन्य जगहों से भी मोटरसाईकिल चोरी करने व चोरी की मोटरसाईकिलो को छुपाकर रखने की बात बतायी गयी। अभियुक्तगणो की निशानदेही पर पुलिस टीम के द्वारा सात चोरी की मोटरसाईकिले बरामद की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *