रुद्रपुर के प्रतिष्ठित मंगलम स्वीट्स के खिलाफ घिनौनी साजिश, व्यापारियों ने कोतवाल से लेकर एसएसपी तक से की कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित मंगलम स्वीट्स के खिलाफ एक बड़ी साजिश रच कर एक वीडियो वायरल की गई है। प्रतिष्ठान की तरफ से फर्जी वीडियो वायरल होने पर कोतवाल से लेकर एसएसपी तक शिकायत करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि शहर में मंगलम के चार प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान हैं। शहर में ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों मंगलम स्वीट्स की शुद्ध और ताजा मिठाइयों की मांग रहती है। मंगलम की ओर से दी गई तहरीर में इसे व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता के चलते की गई हरकत बताया गया है, जिसमें एक फैक्टरी के प्लांट हेड की भूमिका बताई गई है।

मंगलम स्वीट्स के नियमित ग्राहकों तक जब यह कथित वीडियो क्लिप पहुंची तो उन्हें भरोसा तक नहीं हुआ। वैसे भी इस समय दीवाली का मौका है और मंगलम स्वीट्स की मिठाई की इतनी ज्यादा मांग रहती है कि प्रतिष्ठान स्वामी मांग पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में उनके खिलाफ साजिश रची गई है।

वीडियो वायरल होने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाल मनोज रतूड़ी से मिले तथा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसमें कहा गया कि पूर्व में अन्य प्रतिष्ठानों को भी इसी प्रकार का वीडियो जारी कर बदनाम करने की कोशिश की जा चुकी है।

मंगलम स्वीट्स के स्वामी अंकुर अग्रवाल का कहना है कि ऐसी घिनौनी साजिश करना उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है, लेकिन मंगलम स्वीट्स के प्रोडेक्ट्स पर जनता का भरोसा आज भी कायम है। वह क्वालिटी से किसी प्रकार का समझौता नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *