







रुद्रपुर। बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्कूटी सवार दंपति को घेर कर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर दंपति से नगदी व सोने के गहने लूट कर फरार हो गए। दंपति को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार किच्छा की पंजाबी कालोनी निवासी सुभाष तनेजा पुत्र स्वर्गीय हंसराज तनेजा ने बताया कि वह पत्नी के संग स्कूटी से 23 अक्टूबर 2024 को रुद्रपुर से दीपावली का सामान खरीद कर लगभग रात्रि 9 बजे किच्छा जा रहे थे। बताया कि रात्रि करीब 9:25 के आसपास किच्छा रोड पर स्थित राधा स्वामी सतसंग घर के पास बाईक पर सवार तीन लोग आए और स्कूटी के सामने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों बदमशों ने तमंचे निकाल लिए और तमंचे के बल पर हाथ-गलें मे पहने सोने के गहने, पर्स में रखे रुपए, मोबाईल फोन छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नियत से उसे व पत्नी के चहरे व सर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले में पत्नी का सिर फट गया। बदमाशों उन पर भी तमंचे की बट से हमला कर दिया। वह सड़क पर गिर गए। बाद में बदमाशों ने लोहे की राड से जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने उसके गले की 3 तोलें की सोने की चैन व पत्नी के गले की 3 तोले की सोने की चैन और 15000 रुपये की नकदी व मोबाईल फोन लूट कर फरार हो गए। राह चलते लोगों अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


