







रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कृत्यों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में बीती रात्रि क्षेत्राधिकार खटीमा के नेतृत्व में खटीमा झनकईया पुलिस टीम द्वारा होटल शगुन मंडप में छापा मारकर वैश्यावृति करती तीन महिलाओं समेत सात लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हई है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


पुलिस ने होटल शगुन मंडप में छापामारा। होटल के अलग-अलग कमरों में देह व्यापार मिला। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि अभियुक्त राजकुमार उर्फ राजा द्वारा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड, दिल्ली , वेस्ट बंगाल भिन्न-भिन्न शहरों की युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराता था।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार उर्फ राजा पुत्र पदम कुमार निवासी बनपुरी थाना सितारगंज, पुष्कर राम पुत्र विक्रम निवासी बंगा फर्त्याल कला चौराहा लोहाघाट चंपावत, सूरज कुमार टम्टा पुत्र भवन कुमार टम्टा निवासी बंगा फर्त्याल कला चौराहा लोहाघाट चंपावत, आकाश पुत्र लालता प्रसाद निवासी धनपुरी न्यूरिया पीलीभीत, पूनम देवी पत्नी सारिक निवासी कर का वीर सिंह कानपुर, जैस्मिन पत्नी मिलन निवासी 24 परगना पश्चिम बंगाल व टीना देवी उर्फ पायल पत्नी विजय कुमार निवासी कवि नगर गाजियाबाद शामिल हैं।


