







रुद्रपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयन्ती पर श्रद्धांजली स्वरूप श्रमदान के रूप में आयोजित विशाल स्वच्छता अभियान के तहत आज जिला सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में न्याय विभाग और पुलिस द्वारा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।


इस दौरान न्याय विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अटरिया रोड और पुलिस लाइन रुद्रपुर परिसर में सफाई की गयी। स्वच्छता अभियान में जवानों द्वारा भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इसके बाद जिला जज ऊधम सिंह नगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


