एक और मुठभेड़, डकैत को लगी गोली

जसपुर क्षेत्र में लूट व डकैती के बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ कई राउंड हुई फायरिंग आरोपी साजिद को गोली लगी। अपराध मुक्त ऊधमसिंहनगर बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।

बीती 14 सितंबर को कोतवाली जसपुर क्षेत्र में आरोपी द्वारा लूट की घटना को दिया गया था। अंजाम जिसमे कोतवाली जसपुर में धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
पुलिस लूट की घटना के आरोपियों की तलाश कर रही थी।

ऊधमसिंहनगर पुलिस और लूट व डकैती के विभिन्न मामलों में आरोपी बदमाश साजिद उर्फ काला के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में साजिद उर्फ काला पुत्र माजीद निवासी टांडा बदली जिला रामपुर थाना टांडा को गोली लगी।

आरोपी साजिद उर्फ काला पुत्र मजीद निवासी टांडा बदली जिला रामपुर थाना टांडा से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी पर 15 मुकदमे विभिन्न थानों दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *