देखिए ऊधमसिंहनगर में कहां हुई पुलिस मुठभेड़, हुई कई राउंड फायरिंग

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस और लूट की घटना के आरोपी बदमाशों के बीच कोतवाली जसपुर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश और एक सिपाही घायल हुआ है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंच गए।

कोतवाली जसपुर क्षेत्र में देर रात लगभग 02: 00 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दिलशाद नाम के अपराधी को गोली लगी, जिसे हायर सेंटर रैफर किया गया। कार्यवाही के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी हुआ घायल।

बीती 14/09/2024 कोतवाली जसपुर क्षेत्र में आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमे कोतवाली जसपुर में FIR NO. 465/24 धारा 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस लूट की , के आरोपियों की तलाश कर रही थी, तभी मुठभेड़ हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *