







रुद्रपुर। सिख युवक से अभद्रता करने के आरोपी दारोगा संदीप पिलखवाल को निलंबित करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर डीडी चौक पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका।



कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा के नेतृत्व में कांग्रेसी डीडी चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि लाइन हाजिर कोई दंड नहीं होता। जिस तरह दारोगा ने युवक से अभद्रता की और उसका वीडियो भी वायरल हुआ, उसके बाद भी दारोगा को निलंबित नहीं किया गया। उन्होंने दारोगा को निलंबित करने की मांग की है। दारोगा के खिलाफ नारे लगाए गए और फिर पुतले को आग के हवाले किया गया।
कांग्रेसियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और दोनों का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय आम जनता के साथ गुण्डई दिखा रही है। चेकिंग के नाम पर आये दिन लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार में कभी बंगाली समाज तो कभी सिख समाज को अपमानित किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि सिख युवक के साथ दरोगा द्वारा की गयी अभद्रता निंदनीय है। बेकसूर युवक के साथ दरोगा ने अभद्रता करते हुए बाइक को लात मारकर गिरा दिया। ऐसे दरोगा को पुलिस विभाग से तत्काल बाहर किया जाना चाहिए। इस तरह के पुलिस कर्मी मित्र पुलिस की छवि को भी कलंकित कर रहे हैं। मीना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सिख समाज के साथ पहले भी खड़ी थी और आगे भी हमेशा खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि दरोगा को निलंबित नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में कांग्रेस आंदोलन चलायेगी।
कांग्रेस नेता सौरभ चिलाना ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस बेलगाम हो चुकी है। पुलिस पर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। प्रदेश में अपराधिक तत्व खुलेआम संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर लगाम कसने के बजाय आम आदमी पर गुस्सा उतार रही है। उन्होंने सिख युवक से बदसलूकी करने वाले दरोगा के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर निलंबित करने की मांग की।
पुतला फूंकने वालों में समर वीर सिंह सिद्धू, अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह, जुगनू सिंह, काबल सिंह,विक्रम वीर, रविंद्र पाल सिंह, सुऽविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, संदीप चीमा, राजकुमार सिंह, अबरार अहमद, चंदेश्वर, राजन ठुकराल, सपना गिल, जसविंदर सिंह, विक्की, रजत अरोड़ा,ममता रानी, मोहन खेड़ा,सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, रोहित चौहान, मोहन, संजीव राठौर, मनोज कुमार, अबरार, अशफाक अहमद, कमल ,महेश कोली, इदरीश गोला,बेबी सिद्धार्थ, प्रीति,ज्योति योगेश चौहान, इमरान सैफी, हरेंद्र पाल,विक्की गुप्ता, रविंद्र सागर, मोंटी, अमन जौहरी, मनीष बाबरा,मनवीर सिंह, बाबू आदि शामिल थे।


