







रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कई थाना प्रभारियों फेरबदल की है। विक्रम राठौर को काशीपुर का कोतवाल नियुक्त किया गया है। वे अभी थानाध्यक्ष कुंडा के पद पर थे।



एसएसपी ने डीसीआरबी के प्रभारी जगदीश ढकरियाल को जसपुर कोतवाल तैनात किया है। जसपुर कोतवाल हरेंद्र चौधरी को थानाध्यक्ष कुंडा और काशीपुर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को वाचक एसएसपी कार्यालय बनाया है। थानाध्यक्ष केलाखेड़ा को एसएसआई रुद्रपुर के पद पर स्थानांतरित किया है और एसएसआई रुद्रपुर अशोक कुमार को थानाध्यक्ष केलाखेड़ा की जिम्मेदारी दी है।


