







रुद्रपुर। कल यातायात चेकिंग के दौरान एक युवक से अमर्यादित व्यवहार करने का सोशल मीडिया पर वीडियो जोरो से वायरल हो रहा है, जिसके चलते आज उधम सिंह नगर कप्तान मणिकांत मिश्रा ने आदर्श कालोनी के चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संदीप पिलखवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया, तो वही एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने सख्त चेतावनी अनुशासनहीनता / ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर शख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


वीडियो वायरल होने पर आज दोपहर व्यापार मंडल और सिखों ने पुलिस चौकी पहुंच कर प्रदर्शन किया था। बाद में यह मामला एसएसपी मणिकांत मिश्रा के संज्ञान में लाया गया।


