







रुद्रपुर। एसके इंजीनियर्स और शैल लुब्रिकेंट्स एसोसिएशन की रजत जयंती को कस्टमर मीट के साथ धूमधाम से मनाया गया।



एसके इंजीनियर्स के निदेशक संजीव मलिक ने बताया कि होटल रेडिएशन ब्लू में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शैल लुब्रिकेंट्स गुड़गांव के प्रमुख तकनीकी अधिकारियों ने प्रजेंटेशन देकर सभी कंपनी के प्लांट हेड, मैनेजर और मेकेनिकल हेड को बताया कि शैल लुब्रिकेंट्स के वर्ल्ड क्लास प्रोडेक्ट्स से उनकी महंगी और संवेदनशील मशीनें कम खर्च पर ज्यादा आउटपुट देती हैं। बताया कि जैसे हम अपने स्वास्थ्य के लिए वर्ल्ड सैंपल टेस्ट कराते हैं, उसी प्रकार से आयल सैंपल टेस्ट समय-समय पर कराने से मशीनों का स्वस्थ रखा जा सकता है और मशीनों को रखरखाव मुक्त बनाया जा सकता। आयल सैंपल टेस्ट की सुविधा भी शैल में उपलब्ध है। जिससे मशीनों के अंदर आने वाली कमियों का पता लगाया जा सकता है।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया के यूज्ड आयल के निस्तारण की विधि को भी तकनीकी तरीके से अपनाया जाना चाहिए, क्योंकि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखना भी हमारा दायित्व है। एसके इंजीनियर्स के निदेशक संजीव मलिक ने अपनी सेल्स टीम शैल इंडिया गुड़गांव के अधिकारियों, खटीमा, रामपुर, काशीपुर, बाजपुर और सिडकुल के उद्योगों से आए करीब डेढ़ सौ आगंतुकों को कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।


