रुद्रपुर में बड़ा हादसा, जिस घर में आनी थी खुशियां, वहां मच गया कोहराम, इतने लोग मरे

रुद्रपुर। सुबह सुबह रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने टुक टुक को टक्कर मार दी, इस भीषण टक्कर तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों गर्भवती महिला भी शामिल है।
भूरारानी निवासी टुकटुक चालक मनोज जिला अस्पताल से रविन्द्र साहनी की गर्भवती पत्नी ज्योति, उर्मिला पत्नी लोहा साहनी और विभा पत्नी प्रमोद को लेकर चला था। तड़के में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बरेली नंबर की कार ने टुकटुक को रौद दिया। चारों की मौत हो गई और टुकटुक के परखचे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।

बताते हैं कि प्रसव पीड़ा को लेकर परिवार वाले गर्भवती को लेकर जिला अस्पताल ले गए थे। डॉक्टर ने और इंतजार की बात कह कर घर भेज दिया था और रास्ते में हादसा हो गया। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *