







रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड स्थित फुटेला हॉस्पिटल में कार्यरत लापत एक नर्स की बलात्कार के बाद हत्या की गई थी। हत्यारा उसका फोन व अन्य कीमती सामान लूट ले गया था। पुलिस ने बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
मृतका वसुंधरा अपार्टमेंट में किराए पर रहती थी। नर्स का क्षतविक्षत शव यूपी के डिबडिवा क्षेत्र में झाड़ियों में मिला था। नर्स की हत्या का कोई कनेक्शन फुटेला अस्पताल से होना नहीं पाया गया।


उल्लेखनीय है कि वसुंधरा अपार्टमेंट निवासी 34 वर्षीय शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी समाप्त कर घर के लिए निकली थी, लेकिन जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची, तो उसकी छोटी बहन साहिबा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो वह अस्पताल से जाती हुई दिखी। उसी रोज रात करीब आठ बजे उसके इंदिरा चौक पर टेंपो में देखा गया और अपने निर्धारित स्टाप पर वह उतरी यह भी सीसीटीवी से पता चला। उसके बाद वह गायब हुई।
लापता होने के बाद नौंवे दिन यानी गुरुवार की देर शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि सीमावर्ती गांव डिबडिबा स्थित एक खाली प्लाट की झाड़ियों में सडा-गला युवती का शव पड़ा हुआ है। शव की शिनाख्त तस्लीम जहां नर्स के नाम से हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो मृत्यु का स्पष्ट कारण पता नहीं चला। फिर पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया तो घटनास्थल पर एक और फोन सक्रिय था, जिसमें मुस्कान के नाम की सिम थी। मृतका के फोन की लोकेशन राजस्थान में मिली।सीसीटीवी फुटेज में भी एक अनजान आदमी नर्स का पीछा करता मिला।
पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर धर्मेन्द्र नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने लूट, बलात्कार के उद्देश्य से हत्या की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


