रुद्रपुर: जीजा ने दोस्तों के साथ साली के प्रेमी को मारी थी गोली

रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने अपनी साली के प्रेमी को अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी। पुलिस ने युवक पर गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। घायल युवक का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

युवक के पिता की तहरीर के आधार पर ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले वाले प्रताप ने पुलिस को 23 जुलाई को एक तहरीर देकर बताया कि उनके पुत्र विशाल को आजादनगर वार्ड नंबर सात निवासी प्रकाश सागर एवं अरविंद अपने घर ले गए।

उनके घर से अचानक ही गोली की आवाज आने के बाद से आस पास के लोग एकत्र हो गए। जैसे ही मामले की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा तो उनका पुत्र विशाल खून से लथपथ गिरा हुआ था।

आनन फानन में उन्होंने विशाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को बरेली रैफर कर दिया।

पुलिस ने अरविंद, प्रकाश और गौरव कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि प्रताप की तहरीर के आधार पर मुकदमा कर ट्रांजिट कैंप निवासी अरविंद पुत्र सोमपाल, गौरव कश्यप पुत्र राजू कश्यप और बरेली निवासी प्रकाश सागर पुत्र हरनाम सिंह को एक कंट्री पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि युवक पर हमला प्रेम प्रसंग की आशंका के कारण किया गया। उन्होंने कहा कि अरविंद की साली के साथ विशाल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस घटना से पहले अरविंद और विशाल के बीच विवाद भी हुआ था। उसके बाद अरविंद ने अपने दोस्तों के साथ विशाल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *