







रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार में सम्मिलित तीन महिलाओं सहित नौ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पांच पीड़ितों का रेस्क्यू कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।


प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग सैल रुद्रपुर ने कल थाना ट्रांजिट कैंप में अनैतिक व्यापार के सम्बन्ध मे छापामारी की तो आज़ाद नगर ट्रांजिट कैम्प निवासी एक महिला द्वारा घर पर अनैतिक व्यापार का कार्य कराया जाना पाया गया। जिस पर मौके पर दबिश देने पर पाया कि घर के अन्दर कमरों के अंदर कुछ महिला व पुरुष आपत्ति जनक स्थिति में हैं। जिस पर छह युवक तथा तीन महिलाएं, 6500 रुपये की नगद धनराशि व आपत्ति जनक सामग्री के साथ बरामद हुई। आरोपियों को गिरफ़्तार कर थाना ट्रांजिट कैम्प में मुक़दमा धारा 143 BNS व धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 में अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही 05 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू कर परिजनो के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार लोगों में अर्शदीप पुत्र अमरीक सिहं निवासी वार्ड न0-43 समियावाली थाना न0-04 अमृतसर पंजाब उम्र-24 वर्ष, राजेश कुमार यादव पुत्र बिरम सिहं यादव ग्राम नवादा सिक्का थाना इज्जत नगर जिला बरेली उम्र-26 वर्ष हाल निवासी अर्जुनपुर गौरा पडाव थाना कोतवाली हल्द्वानी निवासी अर्जुनपुर गौरा पड़ाव थाना कोतवाली हल्द्वानी,
हरीश गैरोला पुत्र गुरु प्रशाद निवासी भांगला थाना मुनि की रेती जिला टिहरी गढवाल उम्र-24 वर्ष हाल निवासी अर्जुनपुर गौरा पड़ाव थाना कोतवाली हल्द्वानी, मोहन लाल पुत्र राम दयाल निवासी कुलडिया थाना कुलाडिया जिला बरेली उम्र-20वर्ष व हाल निवासी कृष्णा कालोनी थाना ट्राजिट कैम्प, हरीश कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी वार्ड न0-43 रामपुर मौहल्ला थाना पठान कोट जिला पठान कोट पंजाब उम्र 30 वर्ष, नरेन्द्र पुत्र स्व0प्रेम कुमार निवासी ग्राम पूरोवाल थाना जोड सितरा जिला गुरदासपुर पंजाब उम्र लगभग 30 वर्ष, लक्ष्मी पत्नी श्री सुकुमार अधिकारी निवासी आजाद नगर थाना ट्राजिट उम्र-35 वर्ष मूल निवासी दुर्गा नगर थाना कोल्छा कोटा कोलकात्ता, प्रिया पत्नी पंकज निवासी आजाद नगर ट्राजिट कैम्प जिला ऊधम सिहं नगर उम्र-33 वर्ष
व कमलेश पत्नी स्व0यशपाल निवासी शिव नगर वार्ड न0-08 थाना ट्राजिट कैम्प जनपद ऊधम सिहं नगर उम्र 45 वर्ष मूल पता ग्राम नारायण नगर थाना बहेडी जिला बरेली शामिल हैं।


