बेहड़ के धरने के बाद निलंबित थानाध्यक्ष पर दर्ज हुआ मुकदमा

रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के बारिश में हुए धरने के बाद पंतनगर प्रकरण में निलंबित थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

बता दें पंतनगर के पूर्व थानाध्यक्ष द्वारा एक युवती के साथ अश्लील बातचीत का प्रकरण सामने आया था। जिसके बाद युवती न्याय की गुहार में निरंतर थाने के चक्कर काट रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने हस्तक्षेप करते हुए प्रकरण में न्याय की मांग की। काफी हस्तक्षेप व संघर्ष के बाद उच्च अधिकारियों में प्रकरण में कार्यवाही करते हुए पूर्व थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डांगी पर मुकदमा दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिसकर्मी के संबंध उच्च स्तर तक हैं और वह लंबे समय से पंतनगर थानाघ्यक्ष की कुर्सी पर जमे थे। आज विधायक बेहड़ ने बारिश के बावजूद छाता लेकर समर्थकों के साथ धरना दिया था। उधर, एएसपी की जांच के बाद आरोपी डांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *