करंट लगने से पुलभट्टा के नायब दरोगा की मौत

रुद्रपुर। जनपद के थाना पुलभट्टा में तैनात एएसआई की करंट लगने से झुलस कर मौत हो गई। निजी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस कर्मी की मौत की खबर से महकमें में शोक का माहौल है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस के मुताबिक थाना पुलभट्टा मे तैनात अपर पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश पसबोला जो थाने की बैरक में रहते थे। मंगलवार सुबह लगभग 8.15 बजे रोजाना की तरह नहाने को टंकी पर गए। पुलिस के मुताबिक वह कपडे और जूते धोने के सुखाने को दीवार पर रख रहे थे। इसी दौरान उसी दीवार से सटे हुए लोहे के सोलर लाइट पोल में प्रवाहित विद्युत करंट की चपेट में आ गए। उनकी चीखें सुनकर वहां मौजूद हेड कांस्टेबल अशरफ खान व चारू पन्त ने उन्हें उठाने की कोशिश की तो उन्हे भी करन्ट का आभास हुआ। मौके पर और भी पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मी को थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी सरकारी अस्पताल किच्छा ले गए। बाद में एम्बुलेन्स से रुद्रपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मृतक सुरेश पसबोला पुत्र स्व पृथ्वीधर पसबोला निवासी नैणी थाना पट्टी लंगूर पोसट बडके जिला पौडी के निवासी थे। उनकी उम्र करीब 42 वर्ष है और वे 20 अप्रैल 2002 को भर्ती हुए थे। बताया कि परिवार को सूचना दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *