जिला पंचायत सदस्यों ने बोर्ड बैठक के बाद इन अफसरों के खिलाफ दिया धरना, हाईकोर्ट का यह बड़ा आदेश

रुद्रपुर। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ध्वनिमत से सभी प्रस्ताव पारित हो गए। बैठक के बाद भयंकर गर्मी में जिला पंचायत सदस्यों ने अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह और वित्तीय परामर्शदाता उमेश सिंह डांगी की मनमानी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वे वर्क आर्डर जारी करने की मांग कर रहे थे। उधर, निर्माण को लेकर मंडलायुक्त द्वारा की जा रही जांच पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सारे प्रस्ताव पारित हो गए। बैठक के बाद जिला पंचायत सदस्य धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि उनके क्षेत्र के लिए स्वीकृत विकास कार्य के टेंडर होने के बाद भी वर्क आर्डर जारी नहीं किए जा रहे हैं। आरोप है कि एएमए जानबूझकर विकास कार्य में रोड़ा बने हुए हैं। अफसरों की मनमानी नहीं चलेगी। खबर लिखे जाने तक धरना जारी है।

उधर, अफसरों की शिकायत पर मंडलायुक्त द्वारा की जा रही जांच पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह जानकारी जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *