







रुद्रपुर। शहर प्रतिष्ठित डाक्टर हिमांशु बंसल और डाक्टर अनुपमा बंसल के सुपुत्र गोकुल बंसल ने आईआईटी में कुमाऊं टॉप किया है।



गोकुल बंसल ने 3172 रैंक प्राप्त कर के न सिर्फ रुद्रपुर बल्कि कुमाऊं मंडल में प्रथम स्थान हासिल कर परिवार को गौरवान्वित किया है। डाक्टर बंसल के शुभचिंतकों ने गोकुल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी हैं। गोकुल शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी ज्ञान बंसल के पौत्र हैं।


