







रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव में तटस्थ भूमिका में रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल अब शीघ्र कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर सकते हैं। निकाय चुनाव में वे फिर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। मेयर की सीट सामान्य होने पर वे मेयर के चुनाव में ताल ठोंक सकते हैं।


भाजपा से टिकट कटने के बाद राजकुमार ठुकराल ने निर्दलीय के रूप में हैट्रिक लगाने की कोशिश की थी, मगर वे चुनाव हार गए थे। हालांकि उनका मन भाजपा में ही शामिल होने का था, लेकिन लोकसभा चुनाव में उनकी भाजपा में वापसी नहीं हो पाई। फिलहाल भाजपा में उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य नजर नहीं आ रहा है।
सूत्रों की मानें तो अब दो बार विधायक रहे ठुकराल कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने शुभचिंतकों से भी रायशुमारी की है और यह तय हो गया है कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक वह कांग्रेस में शामिल होंगे। उनकी यह शर्त भी है कि सीट सामान्य होने की स्थिति में कांग्रेस उन्हें मेयर का टिकट देगी। सब कुछ लगभग फाइनल हो गया है। अब सिर्फ फैसले की घड़ी का इंतजार है।


