निकाय चुनाव: भाजपा जीत की बनाएगी हैट्रिक: विकास

रुद्रपुर। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गयी। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद निकाय चुनाव होने हैं इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जायें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में एक बार केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कार्यकर्ता निकाय चुनाव को हल्के में ना लें। पिछले दो चुनाव में नगर निगम में भाजपा की का परचम लहराया है। इस बार हमें नगर निगम में जीत की हैट्रिक बनानी है। कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे पूरी ताकत से चुनाव लड़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में पार्टी मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। वार्डों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जायेगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे जायेंगे। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना आवेदन कर सकता है।

बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी लिये गये और बूथ स्तर पर पार्टी की जीत के लिए रणनीति तैयार की गयी। बैठक जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला और जिलाध्यक्ष कमल जिंदल जिला महामंत्री सतीश गोयल पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना आदि ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया।

बैठक में धर्म सिंह कोली हरीश भट्ट तरुण दत्ता केके दास मयंक कक्कड़ धीरेश गुप्ता हरीश खानवानी विनय बत्रा मोहन तिवारी अक्षय अरोड़ा सतीश उपाध्याय बिट्टू चौहान जितेंद्र संधू भीमसेन भगत सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *